फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त और अरशद वारसी ने शानदार किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थीं। अब एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी पर्दे पर जल्द वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द संजय दत्त संग वापस आ रहे हैं।

 

अरशद वारसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- मैं मेरे भाई संजय दत्त के साथ एक और सुपर एंटरटेनिंग फिल्म के साथ वापस आ रहा हूं। यकीन मानिए हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा होता जा रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिद्धांत सचदेव, गौरव दुबे और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स को भी टैग किया है। हालांकि इसके साथ उन्होंने फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं और यह मूवी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

रशद वारसी की कॉमेडी फैंस को खूब पसंद आती है। चाहे किसी फिल्म में उनका सीरियर किरदार हो या फिर कॉमेडी वह हर रोल को बखूबी निभाना जानते हैं। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। दोनों पिछली बार एकसाथ साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में एकसाथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य  भूमिका में थीं। अब एकबार फिर अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली है