111 करोड़ डॉलर के शेयर रिलीज करेगा अदाणी समूह - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

कारोबार

111 करोड़ डॉलर के शेयर रिलीज करेगा अदाणी समूह

शेयर बाजार में अदाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच समूह ने बड़ा एलान किया है। सोमवार को एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड कंपनियों के 1114 मिलियन यूएस डॉलर (111 करोड़) के गिरवी पड़े शेयर सितंबर 2024 से पहले रिलीज करा लेगी।

समूह की ओर से की गई घोषणा के अनुसार अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के 168.27 मिलियन के शेयर जारी किए जाएंगे जो कि कंपनी में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग का 12 प्रतिशत है।  वहीं अदाणी ग्रीन के 27.56 मिलियन  के शेयर रिलीज किए जाएंगे यह प्रमोटर होल्डिंग का 3% है।


कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अदाणी समूह के प्रवर्तक सितंबर 2024 में परिपक्वता से पहले गिरवी रखे गए शेयरों को जारी करने के लिए 1,114 मिलियन डॉलर का प्री-पेमेंट करेंगे। अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के 11.77 मिलियन शेयर जारी किए जाएंगे जो कि कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग का 1.4% है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि प्रमोटर्स की ओर से अपने ऋण भुगतानों के प्रति वित्तीय संस्थानों को आश्वस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की अदाणी समूह के संबंध में एक रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। समूह का मार्केट कैप घटकर लगभग आधा हो गया है। इस बीच समूह ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया है। रिपोर्ट में अदाणी समूह के खातों में गड़बड़ी का दावा किया गया था।