रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के बीच छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार आतंरिक कलह खुलकर सामने आ गई - Samacharline.com

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, एमपी सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक...

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

होम

रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के बीच छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार आतंरिक कलह खुलकर सामने आ गई

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के बीच छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार आतंरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम की कुर्सी को लेकर एक बार फिर दावा ठोक दिया है|

मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, हर कोई सीएम बनना चाहता है। मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था। मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा। पीएम चेहरे के लिए, मुझे लगता है कि चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति अधिक है। बतादें कि छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंह ने सीएम पद के लिए उस वक्‍त दावा ठोक दिया जब रायपुर में कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इससे पहले भी सिंहदेव छत्‍तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कह चुके हैं। लेकिन आला कमान की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से सिंहदेव खासे नाराज चल रहे हैं।