केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने को राहुल गांधी पर निशाना साधा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने को राहुल गांधी पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा- लोकसभा में कांग्रेस सांसद की उपस्थिति सांसदों की औसत उपस्थिति से भी कम है और वे विदेशों में जाकर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। ये देश का अपमान है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने मीडिया ने बातचीत में कहा, ‘आज भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीजें भारत की प्रगति को दर्शाती हैं लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।’

अधीर रंजन चौधरी बोले- राहुल नहीं, सरकार माफी मांगे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार संसद नहीं चलाना चाहती। क्या कभी ऐसा देखा गया है कि सत्ताधारी दल के सभी सदस्य संसद को रोकने के लिए हंगामा करते हों? राहुल गांधी को माफी क्यों मांगनी चाहिए? इसके बजाय, उन्हें (केंद्र को) माफी मांगनी चाहिए।