कक्षा 12 वीं तक पहुंचते पहुंचते 73 प्रतिशत छात्र हो गए कम, शिक्षा पर तय किया गया खर्च का लक्ष्य 6 प्रतिशत है बहुत दूर : डाॅ. चन्दर सोनाने
हाल ही में संसद की संसदीय समिति ने देश में 12 वीं...
हाल ही में संसद की संसदीय समिति ने देश में 12 वीं...
एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक और समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार कालवी का काफी समय बीमार थे। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। इस बीच, कल रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। कालवी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
लोकेन्द्र सिंह कालवी की करणी सेना कई सामाजिक मुद्दों पर विरोध के कारण देशभर में चर्चित रही है करणी सेना ने राजपूत समाज पर आधारित फिल्मों, सीरियल कई बार जमकर विरोध किया। कालवी के नेतृत्व में 2008 में फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ की रिलीज का पूरे राजस्थान में विरोध किया। इसी तरह एकता कपूर के सीरियल जोधा अकबर का विरोध करते हुए जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल में काफी हंगामा किया गया। 2018 में करणी सेना ने फिल्म पद्यमावती की रीलीज का भी विरोध किया। विरोध में कालवी ने खुले मंच से कहा था कि फिल्म में राजपूत वंश की गरिमा के खिलाफ दिखाया गया है