बागेश्वर धाम पर बनाएंगे फिल्म अभय प्रताप सिंह ने किया ऐलान - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

बागेश्वर धाम पर बनाएंगे फिल्म अभय प्रताप सिंह ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम  इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार सजता है, जहां धीरेंद्र शास्त्री अर्जी लगाने वालों के मन की बात पढ़ लेने का दावा करते हैं। बागेश्वर धाम की ऐसी चमत्कारिक शक्तियों को देख हर कोई हैरान है। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगातार देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने बयानों को लेकर खबरों में छाए हुए हैं और वह सनातन धर्म को देश में उचित स्थान दिलाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस कारण अब लोगों की आस्था भी बागेश्वर धाम के प्रति गहरी होती जा रही है। इसी बीच बागेश्वर धाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल फिल्ममेकर अभय प्रताप सिंह ने इस तीर्थ स्थान पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

दिखाई जाएगी बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता

रिपोर्ट्स की मानें तो अभय प्रताप सिंह की इस फिल्म के जरिए छतरपुर-खजुराहो हाईवे से सटे गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इस फिल्म को बनाकर बागेश्वर धाम के मानवतावादी और सामाजिक कार्यों को बड़े पर्दे पर जनता के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर निर्देशन में भी खुद अभय प्रताप सिंह ही करेंगे और फिल्म को एपीएस पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बनाया जाएगा।