दर्शकों को अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से काफी उम्मीदें - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

बॉलीवुड

दर्शकों को अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से काफी उम्मीदें

अजय देवगन  की ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. फिल्म अपनी बेजोड़ कहानी और एक्टर्स के शानदार अभिनय के बदौलत दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही थी. अब दर्शकों को अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में अजय देवगन के जबरदस्त एक्शन सीन हैं.

फिल्म के ट्रेलर में अजय को अकेले ही दुश्मनों को धूल चटाते हुए देखा जा सकता है. तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक ‘भोला’ 30 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म में एक रात का किस्सा दिखाया गया है, जिसमें एक सामान्य आदमी अपने जुनून के चलते अकेले ही दुश्मनों को धूल चटा देता है. फिल्म में उनका अंदाज ‘वन मैन आर्मी’ वाला है.