प्रधानमंत्री मोदी की विमान तल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अगवानी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की विमान तल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अगवानी

भोपाल | प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर राज्यपाल  मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। भोपाल हवाई अड्डा स्थित एयर कार्गो टर्मिनल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया। “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भी उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के भाग्य के सूर्योदय के समान है। आज वे मध्यप्रदेश को भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की एक और सौगात देने वाले है। इससे भोपाल से दिल्ली तक पहुँचने में अब और कम समय लगेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और सशक्त नए भारत के निर्माता हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम जो विकास के कार्य कर पा रहे हैं, उसमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहता है। मध्यप्रदेश आगमन पर उनका हृदय से स्वागत अभिनंदन है।

लाल परेड ग्राउंड हेलीपेड पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग श्री भूपेन्द्र सिंह ने की अगवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पहुँचने पर “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आत्मीय स्वागत किया। संभागायुक्त भोपाल श्री माल सिंह भयड़िया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री सचिन अतुलकर ने भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीपेड से संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शामिल होने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल के लिए रवाना हुए।