नई शराब दुकान के विरोध में हंगामा:महिलाएं पुलिस से भिड़ीं, इंदौर रोड पर चक्का जाम की कोशिश - Samacharline.com

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और...

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

त्वरित गिरफ्तारी से एसआईटी जांच तक,...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि श्री भरत सिंह बिष्ट ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

उज्जैनमध्य प्रदेश

नई शराब दुकान के विरोध में हंगामा:महिलाएं पुलिस से भिड़ीं, इंदौर रोड पर चक्का जाम की कोशिश

उज्जैन में नई शराब की दुकान खोलने के मामले में एक बार फिर हंगामा हुआ है। बुधवार को सांवरिया परिसर के रहवासियों ने कालोनी के बाहर नई खुली शराब दुकान को लेकर प्रदर्शन करते हुए शराब दुकान का सामान फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस आई तो रहवासी पुलिस से भीड़ गए।

उज्जैन इंदौर रोड पर नानाखेड़ा क्षेत्र की सांवरिया परिसर कालोनी के रहवासियों ने नई खुली शराब दुकान के विरोध में जमकर हंगामा किया और दुकान का कुछ सामान बाहर फेंक दिया। घटना की सुचना पर पहुंची नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो रहवासी उग्र हो गए और बड़ी संख्या में महिला और पुरुष इंदौर रोड पर चक्का जाम कर रोड पर बैठ गए।

यहां पुलिस ने बल पूर्वक रहवासियों को सड़क से उठाकर गाड़ी में डालकर थाने ले जाने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस से भिड़ गई। गाड़ी से रहवासियों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर एसडीएम भीमावद पहुंची। यहां उन्होंने रहवासियों को समझाया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाइश दी। रहवासी नम्रता व्यास ने बताया कि शराब दुकान का कई जगह विरोध हुआ, तो हमारी कॉलोनी के बाहर लगा दी है। पुलिस हमारे साथ ही दुर्व्यहार कर रही है।

रोजाना शराब पीकर लोग गुंडागर्दी करेंगे, तब कौन आएगा हमें बचाने। एसडीएम कृतिका भीमावद ने बताया कि शराब दुकान की लोकेशन पहले से तीन बार चेंज हो चुकी है। यहां कमर्शियल जगह दी गई है।यहां किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, रहवासियों समझा दिया गया। नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि विरोध कर रहे रहवासियों में से किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।