नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

बीजेपी के पूर्व मंत्री रहे शिवनारायण जागीरदार के नरवर के पास हरनावदा स्थित घर में 17.50 लाख रुपए केश की सनसनीखेज चोरी। चोर आधा किलो चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सहित आला अधिकारी मोके पर पहुंचे।
नरवर के पास हरनावदा में बीजेपी विधायक रहे शिवनारायण जागीरदार का मकान है। इस मकान में उनके भाई दिनेश जागीरदार और उनकी पत्नी सहित बच्चे निवास करते है। बीती रात रोजाना की तरह करीब 11 बजे सभी लोग सो गए थे। देर रात को चोरो ने घर पर धावा बोला। और घर के पीछे से खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। चोरो ने घर में रखे 17.5 लाख केश सहित आधा किलो चांदी के आभूषण सिक्के नारियल और अन्य जेवरात भी चुरा कर ले गए साथ ही कर्म में रखी शिवनारायण जागीरदार की 12 बोर की बन्दुक अपने साथ ले गए। जबकि कमरे में रिवाल्वर भी थी लेकिन चोर उसे वहीं छोड़ गए। घर में हुई इस घटना का पता सुबह उस समय चला जब दिनेश जागीरदार की पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में पहुंची यहाँ दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला शक होने पर सभी जगाया और एक लड़के को कमरे में भेज आकर दरवाजा खुलवाया तो पता चला की केश सहित चांदी पर चोरो ने हाथ साफ़ कर दिया है।
शादी के लिए रखे थे रुपए-
लाला जागीरदार ने बताया कि काका के घर पर कुछ दिन बाद शादी है। रतलाम से कुछ सामान लेना था इसके लिए केश घर में रखा था। गेंहू को बेचा था उसका पेमेंट आया था वही रखा हुआ था। सभी लोग आगे वाले कमरे में थे। हालांकि ये गनीमत रही कि सोने के जेवरात आगे वाले कमरे में होने के कारण वो बच गए। चोर जाते जाते चांदी के आभूषण की डिब्बे पीछे नाले में फेक गए। चोरी करीब एक से पांच बजे के बीच हुई।