Madhya Pradesh : अंतर संभागीय जे एस आनंद महिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा, आयुषी एवं कनिष्का के उम्दा प्रदर्शन से इन्दौर संभाग की शानदार जीत
सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने बताया कि...
सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने बताया कि...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जल संरक्षण...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजमोहन...

उज्जैन।शिप्रा नदी में रुद्रसागर का गंदा पानी मिलने की घटना पर प्रशासन ने आखिर बड़ा एक्शन ले लिया है। स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री (ईई) मनीष जैन को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने हटा दिया है। जैन संविदा पर पदस्थ थे। महापौर मुकेश टाटावाल ने स्मार्ट सिटी की लापरवाही बताई थी और कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया था।
मंगलवार दोपहर को कलेक्टर ने जैन को सेवा से हटाने का निर्देश जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार ईई जैन को दो दिन पहले ही रूद्रसागर का काम सौंपा था।
इस कारण जैन इस मामले में जांच रिपोर्ट के शिकार हो गए। सिक्के का दूसरा यह पहलू सामने आने के बाद इस मामले में प्रशासन को गंभीरता से जांच करानी चाहिए। अक्षरविश्व ने जब इस मामले में ईई जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तो एक दिन ही हुआ है काम संभाले को।