राहुल गांधी का दावा- MP में 150 सीट लाएंगे:​​​​​​​​​​​​​​ कमलनाथ ने कहा- सहमत हूं; CM शिवराज बोले- मन बहलाने के लिए ख्याल अच्छा... - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
भोपालमध्य प्रदेशहोम

राहुल गांधी का दावा- MP में 150 सीट लाएंगे:​​​​​​​​​​​​​​ कमलनाथ ने कहा- सहमत हूं; CM शिवराज बोले- मन बहलाने के लिए ख्याल अच्छा…

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एमपी में 150 सीटें जीतेगी। राहुल गांधी के दावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम उनकी बात से सहमत हैं। सीएम शिवराज सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है।

हालांकि राहुल गांधी इस सवाल को टाल गए कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से CM फेस कौन होगा? दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में MP के पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। राहुल गांधी ने कहा कि ‘बैठक में हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। कर्नाटक में जो किया, उसे हम रिपीट करने जा रहे हैं।’ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम मध्यप्रदेश भी जीतने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कर्नाटक में जो किया, उसे हम एमपी में रिपीट करने जा रहे हैं।'
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कर्नाटक में जो किया, उसे हम एमपी में रिपीट करने जा रहे हैं।’

राहुल गांधी के दावे पर कमलनाथ बोले-हम उनकी बात से सहमत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए, मध्यप्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर बैठक में चर्चा हुई। कमलनाथ ने राहुल के दावे पर कहा, ‘हम उनकी बात से सहमत हैं। उनके पास इनपुट है। हमने शुरुआत कर दी है। हमारी नारी सम्मान योजना है। किसानों के लिए योजना है। गैस सिलेंडर की बात है। कुछ अभी कर रहे हैं, कुछ आने वाले समय में करेंगे। सब गोलियां एक साथ नहीं चलाएंगे।

कमलनाथ ने कहा कि बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई है।
कमलनाथ ने कहा कि बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई है।

CM शिवराज तंज- ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें

राहुल गांधी और कमलनाथ के दावे पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीट जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें।’

सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी के दावे को ख्याली पुलाव बताते हुए कहा कि बीजेपी इस बार 200 के पार जाएगी।
सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी के दावे को ख्याली पुलाव बताते हुए कहा कि बीजेपी इस बार 200 के पार जाएगी।

वीडी शर्मा बोले- राहुल मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वे कांग्रेस की चिंता करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में BJP आगामी विधानसभा चुनाव में ‘अबकी बार दो सौ पार’ के संकल्प के साथ जीत का इतिहास बनाएगी।