यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सिंधिया बोले- देश में हर व्यक्ति एक समान है तो नीति भी एक होनी चाहिए - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

मध्य प्रदेशराजनीती

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सिंधिया बोले- देश में हर व्यक्ति एक समान है तो नीति भी एक होनी चाहिए

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, देश में हर व्यक्ति एक समान है। ऐसे में नीति भी एक समान होनी चाहिए। पीएम मोदी जी ने हर असंभव काम को संभव करके दिखाया है।

विस्तार

इस समय पूरे देश भर में यूनिफॉर्म सिविल कोड चर्चाओं में है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि हमारे देश में हर व्यक्ति एक समान है तो नीति भी एक होनी चाहिए। देश में जो 70 साल में नहीं हो पाया, वह मोदी जी ने अपने कार्यकाल में करके दिखाया है। चाहे वह तीन तलाक हो या अनुच्छेद-370 और अब यूनिफॉर्म सिविल कोड स्थापित हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर असंभव कार्य को संभव करके दिखाया है।

सके साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सिंधिया ने कहा है कि पांच साल में एक बार तीन चार महीने के लिए सभी लोग आते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता का विश्वास सीएम शिवराज सिंह चौहान और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर है, जो देश की और प्रदेश की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में जिस प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा गया था, वह आज विकसित राज्य की श्रेणी में स्थापित हो चुका है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जनता का एक वोट कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का वोट होगा और बीजेपी का एक वोट विकसित राज्य के लिए होगा। मध्यप्रदेश की जनता को निर्णय करना है कि तुष्टीकरण के बीच में और संतुष्टिकरण के बीच में किसको वोट देंगे।