Dr. Mohan Yadav: The Revival of the Vikramaditya Era -Pandit Mustafa Arif
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद...
1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के...

सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले पर मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आरोपी पर शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और एनएसए लगाने की बात कही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया था।
बता दें, आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला नौ दिन पुराना है, जो कि वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कांग्रेस ने भी पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व में विधायक प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रवेश शुक्ला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है?