2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी, सरकार से मुआवजे की गुहार - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी, सरकार से मुआवजे की गुहार

देश में बढ़ती टमाटर की कीमतों के बीच एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। कर्नाटक में एक महिला के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। महिला किसान धारिणी की शिकायत पर हलेबीडु थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है।

कर्नाटक के सोमनहल्ली गांव की रहने वाली महिला किसान धारिणी ने अपने परिवार के साथ दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे। बाकी राज्यों की तरह कर्नाटक में भी पिछले दिनों टमाटर की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ीं। इसी का फायदा उठाकर 4 जुलाई की रात चोर उसके खेत पहुंचे और 50-60 बोरी टमाटर लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता धारिणी ने बताया कि, उसे सेम की फसल में घाटा हुआ था। इसके बाद उसने टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था। वह फसल काटकर बेंगलुरु के बाजार में ले जाने की तैयारी कर रही थी। इससे पहले ही चोरों टमाटर चोरी कर लिया। चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। इसके साथ ही चोरों ने टमाटर की खड़ी फसल को भी बर्बाद कर दिया।

पुलिस स्टेशन में टमाटर लूट का पहला मामला दर्ज

धारिणी के अनुसार, हलेबिदु पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उनके पुलिस स्टेशन में टमाटर चोरी का पहला मामला दर्ज किया गया है। धरणी के बेटे ने भी राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई, हलेबीडु पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा, उनके बेटे ने भी सरकार से मुआवजे के लिए अनुरोध किया और जांच की मांग की। हलेबीडु पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस स्टेशन में टमाटर लूट का पहला मामला दर्ज किया गया है।