नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में देर रात कपड़ों के एक शोरुम में आग लग गई। तीन मंजिला शोरूम की पहली मंजिल पर सबसे पहले लोगो ने धुआं उठता देखा था। इसके बाद लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। आग के कारण शोरुम के शीशे भी टूट कर गिर रहे थे। रात को आग बुझाने पहुंची दमकलों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया।
कृष्णपुरा ब्रिज के पास पोरवाल ड्रेसेस शोरुम की पहली मंजिल पर आग लग गई। रात को फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची। पंद्रह मिनिट में आग ने शोरुम के दूसरी और तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड ने पहली मंजिल पर लगातार आधे घंटे पानी फेंक कर आग को कंट्रोल किया, लेकिन तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसलिए आग बुझाने में परेशानी आने लगी।
इसके बाद दो और दमकलों को बुलाया गया। पहली मंजिल पर आग पूरी तरह से कंट्रोल मेें होने के बाद कर्मचारी सीढ़ी से दूसरी मंजिल पर पहुंचे और आग बुुझाई। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई। आग की सूचना मिलने के बाद पोरवाल ड्रेसेस के आसपास की दुकानों के व्यापारी भी पहुंच गए थे।
राहत की बात यह है कि आसपास की दुकानें आग की चपेट में नहीं आई। तीनों मंजिलों पर त्योहार के मद्देनजर नया स्टाॅक रखा गया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपये का सामान जला है। शोरुम में लगी आग को देखने के लिए लोग भी सड़क पर जमा हो गए थेे और वे मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे।
विधायक भी पहुंचे
पोरवाल ड्रेसेेस पर आग लगने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंंने निगम अफसरों से जेसीबी मंगाया और शोरुम के शीशे हटवाए।