Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

रेलवे ने वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक कमी करने का ऐलान किया है। रेलवे ने कहा कि यह निर्णय उन ट्रेनों में डिस्काउंट फेयर स्कीम का हिस्सा है। जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान ऑक्यूपेंसी 50% से कम रही हो।
रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी। रेलवे ने बताया कि, इस योजना के तहत मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अन्य शुल्क जैसे रिजर्वेशन फीस, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि, जो भी लागू हो, उन्हें अलग से लगाया जाएगा। ऑक्यूपेंसी के आधार पर किसी या सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है।
रेलवे की ओऱ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि, इस योजना के तहत पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम ऑक्यूपेंसी वाली ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। रेलवे इसे छूट तत्काल प्रभाव से लागू कर रहा है। आदेश के मुताबिक, इस तरह की छूट शुरू में ट्रेन के आरंभिक स्टेशन के अनुरूप जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों द्वारा तय की गई अवधि के लिए लागू की जाएगी। जो इसके लागू होने से यात्रा की तारीखों के अधिकतम छह महीने तक मान्य होगी। रियायती किराया मांग पैटर्न के आधार पर पूरी अवधि या आंशिक अवधि या माहवार या मौसमी या सप्ताह के दिनों/सप्ताहांत के लिए दिया जा सकता है।