10 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी, कलेक्टर ने किया सवारी मार्ग का निरीक्षण - Samacharline.com

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, एमपी सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक...

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

उज्जैनमध्य प्रदेश

10 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी, कलेक्टर ने किया सवारी मार्ग का निरीक्षण

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ रविवार को सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। सोमवार 10 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर की निकलने वाली पहली सवारी की रविवार को मॉकड्रील की गई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सवारी की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया गया है। जो भी छोटे-मोटे कार्य हैं, उन्हें रविवार रात्रि तक पूर्ण कर लिया जायेगा। श्रद्धालुओं की मॉनीटरिंग कैमरे से की जा रही है।

कलेक्टर द्वारा कंट्रोल रूम का अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बेरिकेटिंग का कार्य दिन में शुरू करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। सुरक्षा की दृष्टि से जितने भी बिन्दु हैं, वहां पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। सवारी की व्यवस्था में लगभग 700 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 350 वॉलेंटियर्स भी रहेंगे।