अमित शाह मंगलवार को भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

भोपालराजनीती

अमित शाह मंगलवार को भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम को भोपाल आ रहे है। वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक माना जा रहा है। शाह का यह दौरान अचानक बना है। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है।

अमित शाह शाम 7.20 पर भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद 7.30 से 11.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। रात 11.50 पर शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

22 जून को अमित शाह का मध्यप्रदेश का दौरा टल गया था। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बालाघाट में नहीं उतर सका था और रायपुर वापस लौट गया था।