उज्जैनवासियों को नि:शुल्क महाकाल दर्शन प्रारंभ, केवल दिखाना होगा आधार - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

उज्जैनमध्य प्रदेश

उज्जैनवासियों को नि:शुल्क महाकाल दर्शन प्रारंभ, केवल दिखाना होगा आधार

उज्जैन। उज्जैन शहर के लोग आज से आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम द्वारा लिए गए निर्णयानुसार स्थानीय निवासी आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। उनके लिए अलग से द्वार की व्यवस्था की गई है। नगरवासी अवंतिका द्वार से प्रवेश कर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु जा सकेगे।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि आज प्रातः 10 बजे सर्वप्रथम उज्जैन के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल एवं समिति सदस्यों द्वारा अवंतिका द्वार का शुभारम्भ किया गया। 7 दिनों तक उज्जैन शहर के लोग आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। अतिशीघ्र उज्जैनवासियों के लिए मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर एक लिंक जनरेट करगे, जिसके माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेगे। रजिस्ट्रेशन में दर्शनार्थियो के फोटो को आधार से लिंक करने के बाद दर्शनार्थी कभी भी भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आ सकेगे।