मध्यप्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

भोपालराजनीती

मध्यप्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी है। विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार 11 जुलाई को ही शुरू हुआ था, जिसे 15 जुलाई तक चलना था लेकिन विपक्ष के हंगामे के बीच आज सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा विधानसभा सत्र 5 दिन के लिए घोषित किया गया था, हमें उम्मीद थी हर विषय पर चर्चा करेंगे, लेकिन विधानसभा का मानसून सत्र सिर्फ कुछ ही घंटे चला। सरकार महाकाल घोटाला, आग, महंगाई बेरोजगारी पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई। इन प्रस्ताव का सामना तो छोड़िए यह प्रदेश की जनता का सामना भी करने के लिए तैयार नहीं हैं। कमलनाथ ने कहा हमारे मध्यप्रदेश के मतदाताओं के सामने पूरे प्रदेश की तस्वीरें हैं।