यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से कौन नहीं जानता। उन्हें आए दिन अजीबो-गरीब आउटफिट के साथ स्पॉट किया जाता है। जिसके लिए उन्हें बहुत ट्रोल भी किया जाता है। फिलहाल उर्फी किसी और कारण लाइमलाइट में छाई हुई हैं। दरअसल खबरें हैं कि उर्फी जावेद एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ‘LSD 2’ के मेकर्स ने अपनी फिल्म में लीड रोल के लिए उर्फी से कॉन्टेक्ट किया है। क्योंकि फिल्म में लीड रोल के लिए वह बिल्कुल फिट बैठती हैं। उर्फी इस फिल्म को अपनी डेब्यू फिल्म के तौर पर ले सकती हैं।
एकता कपूर की ‘LSD 2′ का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। जिसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई थी। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर बताया था कि, फिल्म 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
उर्फी जावेद ने अबू जानी और संदीप खोसला के ले हाल में रैंप वॉक पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी’, ‘स्प्लिट्सविला’ में काम करने के बाद उर्फी के आउटफिट्स ने न केवल ध्यान खींचा, बल्कि उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।