छत्तीसगढ़ : पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...
• राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अलग से ₹12 करोड़ दान...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...

पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गुरुवार को अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रैली के रूप में उज्जैन के अभ्यर्थी कोठी पैलेस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
उज्जैन से भी सैकड़ों अभ्यर्थी समूह 2, उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। राम सोलंकी ने बताया भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। परीक्षा परिणाम में टॉप-10 में से 7 अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र एनआरआई कॉलेज ग्वालियर है। 9 हजार अभ्यर्थियों में से अधिकांश चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र भी यही कॉलेज है। जिसमें ज्यादातर टॉपर्स के हस्ताक्षर हिंदी में हैं और एक ही परीक्षा केंद्र से इतने टॉपर का आना घोटाले की ओर इशारा करता है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल में इसके पहले भी कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा की न्यायिक एवं निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की।