केंद्र की नर्मदा में क्रूज चलाने की तैयारी, उमा बोली-इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

देशभोपालमध्य प्रदेशराजनीती

केंद्र की नर्मदा में क्रूज चलाने की तैयारी, उमा बोली-इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

सार

विस्तार

केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की तैयारी कर रही है। इसका पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विरोध करते हुए कहा कि इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेगे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट किए कि गंगा जी की तरफ नर्मदा जी में भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज चलाने पर विचार हो रहा है। गंगाजी में सनातन काल से ही यातायात होता रहा हैं, किंतु नर्मदा मैया एक मात्र धारा है। जिनकी परिक्रमा होती है क्योंकि नर्मदा जी साक्षात शिव है, जो कि धारा के रूप में बहते हें।

पूर्व सीएम ने कहा कि नर्मदा जी में सिंचाई, गौपालन तथा परिक्रमा का सतोगुण पर्यटन संभव है। क्रूज चलाने की सोच को तो जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। क्योंकि नर्मदा जी सतोगुणी तरीके से भी बहुत रोजगार देती रही है तथा देती रहेंगी। आधा तो अवैध खनन ने ही नर्मदा जी को निगल लिया अब और रही सही कसर क्या क्रूज से भी पूर कर देंगे। यह विचार हमारा हो ही नहीं सकता। अगर यह कुविचार कुछ अधिकारियों के दिमाग में आया है तो इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनों शुरू ही नहीं होने दिए थे।