सड़कों पर गड्ढा दिखे तो तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करें, लोक निर्माण विभाग का नया प्रयोग - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

उज्जैनमध्य प्रदेशविशेष

सड़कों पर गड्ढा दिखे तो तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करें, लोक निर्माण विभाग का नया प्रयोग

उज्जैन। लोक निर्माण विभाग द्वारा नया प्रयोग किया गया है। उज्जैन जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्यूंडी) की सड़कों पर अब यदि गड्ढा मिले तो इसकी सूचना तुरन्त अनुविभागीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रफुल्ल जैन के मोबाइल नम्बर 9340318647 पर की जा सकती है।

उज्जैन जिले की सड़कों को गड्ढाविहीन बनाने के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा यह अभिनव पहल की गई है। गड्ढा दिखते ही तुरन्त सूचना उक्त मोबाइल पर की जा सकेगी। सूचना मिलते ही उस गड्ढे को भरवाया जायेगा या क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जायेगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जीपी पटेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्षाकाल के दौरान नागरिकों से मिलने वाली सूचना पर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जायेगी व गड्ढे भरने का कार्य करवाया जायेगा। पटेल ने आम नागरिकों से लोक निर्माण विभाग संभाग उज्जैन के क्षेत्राधिकार की सड़कों में हुए गड्ढों की जानकारी हेल्पलाइन नम्बर पर देने की अपील की है।