नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

उज्जैन :माकड़ोन के बैंक में शनिवार को किराना दुकान का कर्मचारी रुपये जमा कराने गया था। बैंक में भीड़ के चलते लाइन लगी हुई थी। वह लाइन में खड़ा था।
इसी दौरान किसी ने ब्लेड से झोले को काटा और उसमें से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उसके आगे और पीछे खड़ी दो महिलाओं पर शंका जताई है।पुलिस के अनुसार श्याम पिता जगदीश परमार किराना दुकान पर काम करता है और शनिवार दोपहर दुकानदार ने उसे एक लाख 30 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने भेजा था। श्याम बैंक में पहुंचा जहां काफी भीड़ थी और केश जमा कराने वाले काउंटर पर लाइन लगी थी।
रुपये जमा कराने के लिए वह भी लाइन में लग गया और नोटों से भरा झोला उसके हाथ में था। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने ब्लेड से झोला काट और उसमें से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली, जब वह काउंटर तक पहुंचा और रुपये देखे तो झोला फटा हुआ था। उसने वहां रुपये तलाशने शुरू किए, लेकिन नहीं मिले।