मणिपुर मामले में अन्ना हजारे का बयान, कहा ‘दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए’ - Samacharline.com

देशराजनीतीहोम

मणिपुर मामले में अन्ना हजारे का बयान, कहा ‘दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए’

3 मई से शुरू हुई मणिपुर में जातीय हिंसा अभी तक नहीं थमी। हिंसा में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया, जिसके बाद हर वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।

विपक्ष जहां महिलाओं के साथ हुई इस शर्मनाक घटना पर केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार को घेरने में जुटा है, तो अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। अन्ना हजारे ने मणिपुर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए महिलाओं को निर्वस्त्र करने के आरोपियों को फांसी की मांग की है। अन्ना हजारे ने अपने बयान में कहा कि एक स्त्री हमारी मां और बहन है, इस घटना में शामिल दरिंदों को फांसी पर लटकाया जाए। ये घटना मानवता पर कलंक है।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250