एमपी चुनाव को लेकर AAP की तगड़ी तैयारी, कितनी सीटों पर लड़ेगी, क्या होंगे मुद्दे; सबकुछ बताया - Samacharline.com

मध्य प्रदेशराजनीती

एमपी चुनाव को लेकर AAP की तगड़ी तैयारी, कितनी सीटों पर लड़ेगी, क्या होंगे मुद्दे; सबकुछ बताया

भूपिंदर सिंह जून ने कहा कि आप के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के चयन में जीतने की क्षमता और सर्वेक्षण पर खरा उतरना ही पैमाना होगा। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की परिवर्तन यात्राओं को लोगों की भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। मध्य प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अनियमित बिजली आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाएगी। मध्य प्रदेश में अराजकता व्याप्त है, जहां हर दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जल आपूर्ति के क्षेत्र में दिल्ली जैसी सुविधाएं लागू करने के लिए काम करेगी।

मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय सदन में 114 सीटें जीती थी। भाजपा को 109, बसपा को दो, सपा को एक जबकि चार सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं। सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने कमल नाथ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाई, लेकिन मार्च 2020 में ग्रैंड ओल्ड पार्टी के कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद यह गिर गई थी। इस घटनाक्रम ने भाजपा को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त किया था।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250