जेडीएस सिर्फ उन क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारेगी, जहां पार्टी मजबूत : पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशराजनीतीहोम

जेडीएस सिर्फ उन क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारेगी, जहां पार्टी मजबूत : पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा

जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ किया है कि जेडीएस लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यानी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए या कांग्रेस नीत संयुक्त विपक्ष में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

देवगौड़ा ने कहा कि हम चाहे चार सीटें जीतें या पांच सीटें या छह, लेकिन हम अकेले ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “जेडीएस लोकसभा चुनाव के लिए सिर्फ उन क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारेगी, जहां पार्टी मजबूत है। इसे लेकर काडरों से भी चर्चा की जाएगी।”