यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं के माध्यम से हर खेत तक पानी और जल-जीवन मिशन द्वारा हर घर में नल से जल पहुँचाया जाएगा। कटनी क्षेत्र के लिये 1011 करोड़ रूपये की बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत हुई है। परियोजना से 80 हजार एकड़ में सिंचाई होगी और कटनी तहसील के 5, बहोरीबंद के 86 गाँव, रीठी के 17 और स्लीमनाबाद के 43 गाँवों को पानी मिलेगा। जल-जीवन मिशन से कटनी जिले में रीठी जनपद के 109 और कटनी जनपद के 50 ग्रामों सहित जिले के पठारी क्षेत्र के 159 गाँवों में अब आसानी से घर-घर नल से जल पहुँचेगा।
मुख्यमंत्री चौहान की प्रमुख घोषणाएँ
बड़गाँव में उप तहसील बनाई जाएगी।
पानउमरिया नगर पंचायत का गठन हो रहा है।
बड़गाँव के हायर सेकेण्डरी स्कूल में विज्ञान संकाय प्रारंभ किया जाएगा।
बाकल के हायर सेकेण्डरी स्कूल के नवीन भवन का निर्माण होगा।
बहोरीबंद तहसील के बचैया गाँव में राजस्व निरीक्षक मंडल का गठन किया जाएगा।
परसेल के विद्यालय का उन्नयन होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सी योजनाएँ बंद कर दीं। किसानों के साथ कर्ज माफी का झूठा वादा कर उन्हें डिफाल्टर बना दिया। हमारी सरकार ने किसानों का 2200 करोड़ रूपये का ब्याज भर कर उन्हें ऋण मुक्त किया है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें फसल ऋण दिया जा रहा है। पुरानी सरकार ने संबल और तीर्थ-यात्रा बंद कर दी तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि नहीं दी। हमारी सरकार ने सभी योजनाएँ दोबारा चालू की। अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।