मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

हिंदुत्व और सनातन को लेकर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अगला कार्यक्रम मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में होने जा रहा है। छिंदवाड़ा में वो 5 से 7 अगस्त के बीच कथा करेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ यहीं से सांसद हैं। कथा से पहले मंगलवार को नकुलनाथ ने एक वीडियो जारी कर लोगों को कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री किसी धर्म का विरोध तो नहीं करते हैं, लेकिन हिंदुत्व और सनातन को मजबूत करने की बात जरूर करते रहते हैं।