छाता सुधारने वाली दुर्गा बाई को मुख्यमंत्री ने दिया 50 हजार रूपये का चेक - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

भोपालमध्य प्रदेशविशेष

छाता सुधारने वाली दुर्गा बाई को मुख्यमंत्री ने दिया 50 हजार रूपये का चेक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पहुँचे। दुकान के समीप लुंहागी मोहल्ला निवासी दुर्गाबाई वंशकार छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी। मुख्यमंत्री चौहान उन्हें देखते ही उनके पास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई से उनका हाल-चाल पूछा। दुर्गाबाई ने अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पचास हजार रूपये का चेक श्रीमती दुर्गाबाई पत्नि श्री मुकेश वंशकार को सौंपा। दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाड़ली बहना के 1000 रूपये मिल रहे हैं। पहले 600 रूपये पेंशन मिलती थी अब 1000 रूपये मिल रहे हैं।