मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : उज्जैन जिले के 150 यात्री काशी की यात्रा के लिये स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : उज्जैन जिले के 150 यात्री काशी की यात्रा के लिये स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे

उज्जैन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत उज्जैन जिले के 150 तीर्थयात्री गुरूवार 10 अगस्त को स्पेशल ट्रेन से काशी (वाराणसी) की यात्रा के लिये रवाना होंगे। यात्रा की वापसी 13 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी ने काशी जाने वाले यात्रियों को तथा यात्रा की व्यवस्था में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रात: 7.30 बजे माधव नगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित हों, जहां पर यात्रियों की पहचान फोटोयुक्त आईडी एवं एसएसएसएम आईडी से की जाकर सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा टिकिट वितरण की कार्यवाही की जा सकेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रात: 9 बजे किया जायेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के लिये नगरीय निकाय से 506 एवं ग्रामीण निकाय से 314 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किये  हैं। दर्ज आवेदनों में से कम्यू50टराईज्ड लॉटरी से नगरीय निकाय से 102 एवं ग्रामीण निकाय से 48 इस प्रकार कुल 150 व्यक्तियों की चयन सूची और जिले के 15 व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में यात्री कर सकते हैं।