सिंधिया के समर्थक रघुराज सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ के समक्ष लेंगे पार्टी की सदस्यता - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेशराजनीतीहोम

सिंधिया के समर्थक रघुराज सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ के समक्ष लेंगे पार्टी की सदस्यता

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कहे जाने वाले रघुराज सिंह धाकड़ आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता के बाद रघुराज सिंह धाकड़ के रूप में सिंधिया को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

कोलारस विधानसभा के धाकड़ समाज के कद्दावर नेता सिंधिया समर्थक बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज सिंह धाकड़ आज सुबह 8 बजे सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भोपाल रवाना होंगे। भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर कमलनाथ दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे।

रघुराज सिंह धाकड़ कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के चलते वे सिंधिया के साथ भाजपा पार्टी में चले गए थे। कांग्रेस पार्टी में रहने के दौरान रघुराज धाकड़ पर पार्टी में कई अहम पदों पर रहे हैं जैसे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं।

रघुराज सिंह धाकड़ से जब बीजेपी से कांग्रेस में जाने को लेकर पूछा गया कि क्या कारण है कि आप बीजेपी से कांग्रेस में जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में तवज्जो नहीं मिलने के चलते उन्हें घर वापसी करना पड़ रहा है। हम तो मूल कांग्रेसी थे पर सिंधिया जी के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के चलते में महाराज के साथ बीजेपी में चला गया था। मैं गुरुवार को कमलनाथ जी के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर वापसी कर रहा हूं।