शिप्रा नदी में डूब रहे युवक के रेस्क्यू का VIDEO:पैर फिसलने से भोपाल का युवक गहरे पानी में चला गया, SDERF जवान ने बचाया - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही : मुख्यमंत्री

ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की...

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश...

भारत की यशस्वी सेना, भोपाल की धरती पर करेगी अपने अदम्य पराक्रम-पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

उज्जैनमध्य प्रदेश

शिप्रा नदी में डूब रहे युवक के रेस्क्यू का VIDEO:पैर फिसलने से भोपाल का युवक गहरे पानी में चला गया, SDERF जवान ने बचाया

उज्जैन की शिप्रा नदी में शुक्रवार तड़के एक युवक गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। घाट पर SDERF (State Disaster Emergency Response Force) का जवान तैनात था। समय रहते वह नदी में कूदा और युवक को किनारे ले आया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो युवक के परिजन ने ही बनाया है।

अधिक मास होने से बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु आधी रात से ही शिप्रा नदी में स्नान करने के बाद महाकाल दर्शन के लिए रवाना होते हैं। शुक्रवार को सुबह 4 बजे भोपाल से परिवार के साथ आया 17 साल का ज्ञान रामघाट आरती स्थल पर नदी में नहाने उतरा। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। परिवार के सदस्यों की पुकार सुनकर घाट पर ही मौजूद SDERF के जवान महेश प्रजापत ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी।

बारिश के कारण शिप्रा में पानी बढ़ गया है। ऐसे में जब जवान युवक को बचा रहा था, पानी जवान के गले से ऊपर पहुंच गया था। यह देख घाट पर मौजूद अन्य लोग भी मदद के लिए पहुंचे। युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

उज्जैन की शिप्रा नदी में डूब रहे युवक का SDERF के जवान ने रेस्क्यू किया।
उज्जैन की शिप्रा नदी में डूब रहे युवक का SDERF के जवान ने रेस्क्यू किया।

नदी पर 24 घंटे 30 जवान तीन शिफ्ट में तैनात

शिप्रा नदी में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए होमगार्ड और SDERF के जवान तैनात रहते हैं। श्रद्धालुओं को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होता है। नहाने के दौरान घाट पर मौजूद होमगार्ड जवानों के समझाने के बाद भी लोग गहरे पानी में चले जाते हैं, जिसके कारण डूबने की घटनाएं होती हैं।

रामघाट के चौकी प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि नदी के घाट पर 24 घंटे के दौरान 30 जवान तीन शिफ्ट में लाइव जैकेट के साथ सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। शुक्रवार को सुबह 4 बजे हुई घटना के दौरान भी मौके पर जवान के मौजूद होने से युवक को सकुशल बचा लिया गया। जवानों के तैनात रहने के अलावा अनाउंसमेंट कर लोगों को सूचना दी जाती है।