भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारियाँ हों, मुख्यमंत्री चौहान ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेशराजनीतीहोम

भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारियाँ हों, मुख्यमंत्री चौहान ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाये। जन-प्रतिनिधियों से समन्वय कर तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित रूप दिया जाये। तिरंगा यात्रा, विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार से प्रारंभ होकर कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर समाप्त होगी। शाम 4 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर भव्य कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री आज निवास कार्यालय समत्व भवन में तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलन और भारत माता का पूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर फूल, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की जाएगी। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। यात्रा में सजी हुई गाड़ियों में झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना सेना की सदस्य, लाड़ली बहनें, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।