82 लाख का इनामी नक्सली पत्नी समेत जबलपुर से गिरफ्तार:चार राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज, MP में मजबूत कर रहे थे नक्सल नेटवर्क - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
मध्य प्रदेश

82 लाख का इनामी नक्सली पत्नी समेत जबलपुर से गिरफ्तार:चार राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज, MP में मजबूत कर रहे थे नक्सल नेटवर्क

मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जबलपुर से नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। नक्सली अशोक रेड्‌डी उर्फ बलदेव (62) पर मध्यप्रदेश समेत तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में संयुक्त रूप से 82 लाख रुपए का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। दंपती के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, माओवादी साहित्य और तीन लाख रुपए नकद मिले हैं। वे दोनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई के सक्रिय सदस्य हैं।

एटीएस से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘सोमवार को जानकारी मिली थी कि नक्सल दंपती जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने आए हैं। एटीएस की टीम ने अस्पताल में छापा मारकर अशोक रेड्‌डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43) को गिरफ्तार कर लिया। अशोक तेलंगाना के गोलकुंडा जबकि रैमती छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की रहने वाली है।’

CPI की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य

एटीएस अफसरों का कहना है कि अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन CPI की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। वहीं, रैमती उत्तर बस्तर क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का काम देखती है। वह माओवादी साहित्य, पर्चे, पम्‍पलेट, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पोस्‍टर आदि को छपवाने का काम संभालती है। अशोक के खिलाफ चार राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, बलवा, पुलिस पर हमला, अपहरण, लूट, आगजनी समेत विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट में 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

नक्सली अशोक रेड्डी का मुख्य कार्य क्षेत्र तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से संबंधित रहा है। मध्यप्रदेश में भी नक्‍सल नेटवर्क और कैडर मजबूत करने में इसके शामिल होने की आशंका है। एटीएस आरोपियों से जुड़े अन्य सूत्र, नेटवर्क और मॉड्यूल की जानकारी पता कर रहा है।