कान की सर्जरी के बाद बच्चे की मौत:गुस्साए परिजनों का आरोप नर्स ने लगाया गलत इंजेक्शन - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

इंदौरमध्य प्रदेश

कान की सर्जरी के बाद बच्चे की मौत:गुस्साए परिजनों का आरोप नर्स ने लगाया गलत इंजेक्शन

इंदौर के एमवाय अस्पताल में कान के ऑपरेशन के लिए भर्ती 16 साल के स्टूडेंट की मौत हो गई। परिजनों ने सर्जरी के बाद इंजेक्शन लगाने वाली नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्टूडेंट की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा भी किया। मृतक का नाम प्रेम कश्यप (16) पिता मुकेश कश्यप है।

परिजनों का कहना है कि प्रेम कक्षा 11वीं का स्टूडेंट था। कान में फुंसी होने के कारण एमवाय अस्पताल में 18 अगस्त को एडमिट किया था। उसे ऑपरेशन के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे ओटी में ले गए थे 11 बजे बाहर किया। ऑपरेशन के 2 घंटे बाद तक ठीक था। परिजनों ने बताया को हमसे बातचीत की और जूस भी पिया।

सर्जरी के बाद प्रेम कश्यप (16 साल) की मौत हो गई। प्रेम 11वीं का स्टूडेंट था।
सर्जरी के बाद प्रेम कश्यप (16 साल) की मौत हो गई। प्रेम 11वीं का स्टूडेंट था।

उसके बाद नर्स ने एक इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है इसके बाद से ही प्रेम की हालत बिगड़ने लग गई थी। 10 मिनट बाद ही एक तरफ का अंग काम करना बंद कर दिया था। मौके पर मौजूद कुछ डॉक्टरों से नर्स बातचीत कर रही थी। इस दौरान सभी काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे।

प्रेम की तबीयत के बारे में पूछने पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। सभी जल्द ठीक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हमें वहीं के स्टाफ ने बताया कि उसे गलत इंजेक्शन से रिएक्शन हो गया था। संयोगितागंज थाना टीआई विजय तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों से नहीं मिला एमवाय प्रशासन

परिजन काफी देर तक एमवाय प्रशासन से मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। हॉस्पिटल चौकी में मर्ग कायम कर जब पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने लगे तो परिजनों इंकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ​​​​​​अरबिंदो अस्पताल भेजा गया।