मध्यप्रदेश : उपभोक्ता लोक अदालत 9 सितम्बर को आयोजित होगी - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

मध्यप्रदेश : उपभोक्ता लोक अदालत 9 सितम्बर को आयोजित होगी

उज्जैन। प्रदेश के सभी जिलों में 9 सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। लोक अदालत के आयोजन के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने जानकारी दी है।
लोक अदालत में राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइन्स और रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। साथ ही जिलों के स्तर पर भी प्रकरणों पर आपसी विचार-विमर्श से निराकरण किया जाने के प्रयास किये जायेंगे। लोक अदालत के संबंध में अन्य जानकारी 76, अरेरा हिल्स भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।