Neglected Millions vs Global Agendas: Why Are India’s Real Issues Being Pushed Aside? -Kailash Chandra
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
उज्जैन | शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार...
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों बोलियां लगाते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री को आपने सुना होगा 50 लाख करोड़ दूंगा, 1 लाख करोड़ दूंगा और उसी तरह से अब शिवराज भी कह रहे 1000 दूंगा, 1250 दूंगा, 1500 दूंगा। इस तरह कहकर महिलाओं को न केवल अपमानित कर रहे हैं बल्कि उनकी सरेआम बोली लगा रहे हैं।
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य शिवपुरी के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं और 1250 रुपये, 1550 रुपये, 1750 रुपये कहकर सरेआम महिलाओं की बोली लगा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों की बात करते हुए क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि यकीनन किसी भी तरह से कोई विकास नहीं होना, यहां तक कि पर्यटन क्षेत्र में भी काम नहीं होना उनका बहुत बड़ा फेलियर है।
अनुमा आचार्य ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को सफल बताया और कहा कि जन सैलाब को जोड़ने का काम करते हुए जन आक्रोश शैली जनता के बीच जाकर समर्थन जुटा रही है।