भोपाल मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन आज:CM शिवराज दिखाएंगे हरी झंडी; सुभाषनगर से RKMP स्टेशन के बीच चलेगी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेश

भोपाल मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन आज:CM शिवराज दिखाएंगे हरी झंडी; सुभाषनगर से RKMP स्टेशन के बीच चलेगी

भोपाल मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन आज मंगलवार को होगा। CM शिवराज सिंह चौहान मेट्रो को न सिर्फ हरी झंडी दिखाएंगे, बल्कि उसमें सवार भी होंगे। मेट्रो का सुभाष नगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन के बीच ट्रायल रन होगा। इसके चलते दोनों ही स्टेशन दुल्हन सा सजाए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान सुबह 11 बजे मेट्रो के फाइनल ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे सुभाष नगर डिपो में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। फिर कोच को हरी झंडी दिखाएंगे। वे मेट्रो में सवार होकर रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंचेंगे। ट्रायल रन प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के सुभाषनगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच ही होगा। इस दौरान केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल और एमपी नगर स्टेशन भी आएंगे। हालांकि, मेट्रो यहां नहीं रुकेंगी।

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज पर रेड कॉरपेट बिछाया गया है।
सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज पर रेड कॉरपेट बिछाया गया है।

17 सितंबर को भोपाल पहुंचे थे कोच
गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 17 सितंबर की रात में कोच भोपाल आ गए थे। 18 सितंबर को उन्हें डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन (IBL) पर लाया गया था। इसके बाद सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम ने कोच को कनेक्ट करने और उनकी टेस्टिंग में लगी थी। 8 दिन यह काम करने के बाद 26 सितंबर को मेट्रो ट्रैक पर चलाकर देखी गई थी। 6 दिन तक मेट्रो को कई बार ट्रैक पर लाया गया। सोमवार को भी मेट्रो को ट्रैक पर चलाकर देखा गया।

अंदर से ऐसा दिखाई देता है सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन।
अंदर से ऐसा दिखाई देता है सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन।

सीएम के लिए बिछाया रेड कॉरपेट
सुभाष नगर से आरकेएमपी के बीच कुल पांच स्टेशन है, लेकिन मेट्रो दो स्टेशन सुभाष नगर और आरकेएमपी तक ही जाएगी। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल और एमपी नगर स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेंगी। सीएम जिस स्टेशन से मेट्रो में सवार होंगे और जहां उतरेंगे, उन दोनों ही स्टेशनों को चमकाया गया है। यहां एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुट ओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, रेड कॉरपेट बिछाया गया है। मेट्रो कोच और स्टेशन को फूलों से सजाया है।

अब जानिए, कोच की खासियत

  • मेट्रो ट्रेन के प्रत्‍येक कोच की 22 मीटर लंबाई और 2.9 मीटर चौड़ाई है।
  • मेट्रो के एक कोच में करीब 50 पैसेंजर बैठ सकते हैं। वहीं, इसमें 300 पैसेंजर के खड़े रहने की क्षमता है।
  • अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशन (यूटीओ) मोड।
  • स्वचालित ट्रैक निगरानी प्रणाली।
  • ऊर्जा बचत सुविधाएं।
  • ट्रेन नियंत्रण और प्रबंधन प्रणाली (टीसीएमएस) में साइबर सुरक्षा सुविधाएं।
  • इंटेलिजेंट सीसीटीवी सिस्टम (आईसीसीटीवी)।
  • पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल।
  • एलईडीपैनल/डिजिटल रूट मैप एवं साइनेज।
  • एयर कंडिशनर कोच है।
मेट्रो स्टेशन को फूलों से सजाया गया है।
मेट्रो स्टेशन को फूलों से सजाया गया है।