यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के निगरानी कक्ष में कार्य सम्पादन तथा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एमसीएमसी निगरानी कक्ष में नेशनल, प्रादेशिक एवं स्थानीय टीवी चैनलों की सतत निगरानी रखी जायेगी। एमसीएमसी कक्ष में एलईडी टीवी लगाये गये हैं, जिन पर मॉनीटरिंग के लिये अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी मॉनीटरिंग के लिये दो शिफ्टों में कार्य करेंगे। एमसीएमसी की मॉनीटरिंग के लिये प्रथम शिफ्ट प्रात: 9 से अपराह्न 4 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में अपराह्न 4 से रात्रि 11 बजे तक सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इसी तरह एमसीएमसी निगरानी कक्ष में ही स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।