Ujjain: जो करेगा पुल बनाने का वादा उसे मोहनपुरा की जनता बनाएगी विधायक, 7 वर्षों से अटका है ब्रिज का काम - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेशराजनीती

Ujjain: जो करेगा पुल बनाने का वादा उसे मोहनपुरा की जनता बनाएगी विधायक, 7 वर्षों से अटका है ब्रिज का काम

सार

विस्तार

उज्जैन के बड़नगर रोड पर मोहनपुरा पुल का निर्माण कार्य 7 वर्षों से अधर में लटका है। पुल निर्माण कंपनी आधे अधूरे निमार्णाधीन पुल का कार्य बंद कर गायब है। अब यहां की जनता ने चुनाव में इसे मुद्दा बनाने का मन बनाया है। लोगों का कहना है कि जो पुल बनाने का वादा पूरा करेगा, वो ही यहां का विधायक बनेगा।
बता दें कि 2016 के सिंहस्थ के बाद मोहनपुरा पुल का काम शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है। मोहनपुरा के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा वाहनों का जाम लगा रहता है। मोहनपुरा के लोगों ने पुल निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार आने दो नेताओं को वोट मांगने। जो पुल का काम पूरा करवाने का वादा करेगा उसे ही वोट देंगे। बड़नगर रोड पर मोहनपुरा के यहां 21 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य शुरू से ही धीमी गति से चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यह पुल बन रहा है लेकिन हर बार कुछ ना कुछ समस्या की वजह से इसका निर्माण कार्य रुक जाता है। वर्तमान में पिछले कई माह से पुल का काम बंद पड़ा है। 2018 में इस ब्रिज का काम रेलवे की आपत्ति के कारण रोक दिया गया था। उसके बाद कई दिनों तक इस ब्रिज का कार्य बंद पड़ा रहा। जबकि मोहनपुरा पुल का कार्य आधे से ज्यादा हो चुका है। लेकिन शुरू से ही मोहनपुरा ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है।
मोहनपुरा के निवासी बाबूलाल पटेल, सुनील शर्मा, इंदर सिंह पटेल, जीवन सिंह पटेल, भगवान सिंह, तेजू पटेल, जगदीश सेन, शिव सिंह, आदिल खान, शुभम सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि कई वर्षों से पुल का काम चल रहा है लेकिन अभी तक पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है कई महीने से पुल का निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक हमारी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है।

आधे से ज्यादा बन चुका है पुल 
पुल का निर्माण लगभग 80% के लगभग हो चुका है वहीं पुल के सभी पिलर बनकर तैयार है। रेलवे क्रॉसिंग का हिस्सा भी बनकर तैयार हो गया है। लेकिन पिछले 5-6 महीने से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है और ठेकेदार भी नदारद है तथा पुल बनाने के संसाधन वहीं पड़े हुए हैं। जिसकी देखरेख के लिए एक चौकीदार मौजूद है।