नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयुक्त ने नए दिशानिर्देश जारी किये है। चुनाव आयोग ने कहा की अगर किसी शरारती तत्व ने चुनाव के दौरान झूठी शिकायत और अफवाह फैलाई तो ऐसे शख्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।
गलत शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई
ECI (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) ने बताया यदि किसी शख्स के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत गलत निकली या फिर शिकायत किसी को परेशान करने के उद्देश्य से दर्ज कराई गई तो ऐसे में शिकायतकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और उसके खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज किए जा सकते है।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले चुनाव में आचार संहिता के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतें ऐसी थी, जो फर्जी थी या फिर उन्हें गलत तरीके से किसी को परेशान करने के लिए पेश किया गया था। शिकायतों के मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने इसकी गहनता से जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।