एमपी में लौटा बारिश का दौर, आज कई जगह बरसात; IMD ने बताया कब आएगी ठंड - Samacharline.com
मध्य प्रदेश

एमपी में लौटा बारिश का दौर, आज कई जगह बरसात; IMD ने बताया कब आएगी ठंड

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई जिलों में बारिश हुई है। रविवार को जहां भोपाल, उज्जैन, रतलाम समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। वहीं सोमवार को खंडवा, टीकमगढ़, सिवनी, सीहोर में तेज बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि आज भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य में कल से ठंड का असर शुरू हो जाएगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कृषि विभाग ने बारिश की संभावना के चलते किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रथान पर रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 13 जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ दतिया, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश का अनुमान है. बीते रोज नर्मदापुरम, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, रीवा और दमोह में बारिश हो सकती है।

कब शुरू होगी ठंड

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर मंगलवार को मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य भाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर के अंत में रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं सोमवार को दमोह में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, जबलपुर में 34.1, रीवा में 35.4, सतना में 35.5, भोपाल में 32.8, ग्वालियर में 35.8, इंदौर में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Digital AD 250x300-8