छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण चुनाव में आज 20 सीटों पर वोट - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

देशराजनीतीहोम

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण चुनाव में आज 20 सीटों पर वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के लिए 5,304 चुनाव बूथ बनाए गए हैं और 25,249 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। पहले चरण की इन 20 विधानसभा सीटों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में मतदान के सुचारू संचालन के लिए लगभग 60,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 40,000 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के और 20,000 राज्य पुलिस के हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए लगभग 1 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 07 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।