ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी
WIPO की PCT रैंकिंग में...
WIPO की PCT रैंकिंग में...
सम्राट विक्रम विवि एलुमनाई एसो.एवं पंडित...
इंदौर में आयोजित आम आदमी पार्टी...

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर बंद होने के बाद अब सोशल मीडिया पर वॉर पलटवार तेज हो गया है। प्रियंका गांधी के ज्योतिरादित्या सिंधिया पर निशाना साथा। इसके बाद सिंधिया ने प्रियंका गांधी को पार्ट टाइम नेता बता दिया। इस पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार करते हुए उनसे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछिए कि वह पार्ट टाइम नेता है या फुल टाइम। जिनकी बोलती उन्होंने बार-बार बंद कर दी।
जयाजीराव सिंधिया अंग्रेजों से मिले हुए थे
श्रीनेत ने सिंधिया को सोशल मीडिया पर लिखा कि जहां तक आपके परिवार के सपूतों की बात का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उल्लेख तो खुद मोदी सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव की वेबसाइट में यह कहकर किया था कि जयाजीराव सिंधिया अंग्रेजों से मिले हुए थे। जब रानी लक्ष्मी बाई ने अपने प्राणों की आहुति दी। श्रीनेत ने कहा कि मेरे द्वारा इस खबर को सार्वजनिक करने पर आपने वो पेज वेबसाइट से हटवाया था। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि हम क्या बोलते और सोचते है। आपको चिंता तो यह करनी चाहिए कि आपके आका और आपकी सरकार आपके परिवार के बारे में क्या सोचती है।
जनता दिखा देगी सूपड़ा किसका साफ होगा
श्रीनेत ने ग्वालियर-चंबल का जिक्र करते हुए कहा कि सूपड़ा किसका साफ होगा यह जनता दिखा देगी, लगता है दल बदलने के बाद अपने संभाग के चुनावी नतीजे आप भूल चुके हैं। बाकी, भाजपा में आपको कितना स्नेह मिल रहा है, वो सबके सामने है। अपनी जगह बनाने की नाकाम कोशिशों और आपसी द्वन्द से निपटने के लिए मेरी शुभकामनाएं। वैसे सुन नहीं पायेंगे जो भाजपाई आपके बारे में कैमरा बंद होने के बाद कहते हैं।