डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। अब अगले पांच सालों तक राजस्थान में भाजपा का राज होने वाला है। इसपर कांग्रेस पार्टी और मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रया सामने आई है। इस हार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकार कर लिया है।
राजस्थान में हार को स्वीकार करते हुए अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि “राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे हैं। गहलोत ने कहा कि “मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. ओल्ड पेंशन स्कीम, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं.”
अशोक गहलोत ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि “मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया.”