उत्तराखंड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर आज दो राज्यों...
उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर आज दो राज्यों...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में...
भोपाल। आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक...

“विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। यात्रा में आईईसी वेन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक पहुँच कर कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2024 तक प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलेगी। भारत सरकार द्वारा सभी जिलों को आईईसी वेन उपलब्ध करायी जायेगी। आईईसी वेन द्वारा सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। आईईसी वेन में उपलब्ध ऑडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पम्पलेट, बुकलेट इत्यादि से सूचनाओं और जानकारियों को आमजन तक पहुँचाया जायेगा।
नगरीय क्षेत्र में प्रति 10 हजार जनसंख्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें पिछड़ी, कम आय वाली और सघन शहरी बस्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी। बड़े नगरीय क्षेत्रों में एक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक वेन प्रति सप्ताह कम से कम 14 कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रत्येक पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
आईईसी वेन के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने के पहले संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। हितग्राहियों के आवेदन लिये जायेंगे। हितग्राहियों का चयन और आवेदनों के निराकरण संबंधी कार्यवाही की जायेगी।
भारत सरकार और राज्य सरकार प्रमुख योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिये प्रतिबद्ध है। स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण, एलपीजी कनेक्शन, आवास, स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ पेयजल सुविधा, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने का लक्ष्य योजना में निर्धारित किया गया है। राज्यों के सहयोग से भारत सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाने के लिये भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की है।