शिवराज सिंह को फिर मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठी मांग, लाड़ली बहनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
मध्य प्रदेशराजनीती

शिवराज सिंह को फिर मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठी मांग, लाड़ली बहनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

सार

विस्तार

दमोह में लाड़ली बहनों ने शिवराज सिंह चौहान को पुनः मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। साथ ही प्रधानमंत्री से मांग की कि उनके भाई को ही पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाए, यदि ऐसा नहीं होता तो वह धरना प्रदर्शन करेंगी।

नगर पालिका परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में मंगलवार को दर्जनों महिलाओं के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री से मांग की गई कि उनके भाई शिवराज सिंह चौहान को पुनः मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। महिलाओं ने कहा कि इस चुनाव में उन्होंने अपने भाई को वोट दिया है, जिसका परिणाम है मध्यप्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनी है। इसलिए वह नरेंद्र मोदी से प्रार्थना करती हैं कि शिवराज सिंह चौहान को पुनः मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो वह धरना प्रदर्शन भी करेंगी।

महिला मजदूर संतोषी ठाकुर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें लाड़ली बहना भी शामिल है। आज वह सम्मान का जीवन जी रही हैं और हर महीने उन्हें 1,250 रुपये भी मिल रहे हैं। वह आज किसी के सामने हाथ फैलाने मजबूर नहीं हैं। इसलिए वह चाहती हैं कि उनके भाई को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

इसके अलावा अन्य महिलाओं ने भी मांग की है कि मुख्यमंत्री के रूप में फिर  से शिवराज सिंह चौहान को ही देखना चाहती हैं और यदि ऐसा नहीं होता तो वह खाना, पीना छोड़ देंगी और अनशन करने मजबूर होंगी। इन महिलाओं ने शिवराज सिंह के समर्थन में नारेबाजी भी की और प्रधानमंत्री से मांग की है कि उनकी प्रार्थना को स्वीकार किया जाए।